नई दिल्ली, 03 सितंबर2026 । दिल्ली में सैफी हॉस्पिटल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। अस्पताल के डायरेक्टर ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में भी हड़कंप मच गया।
जैसे ही मामले की सूचना देर रात पुलिस को मिली, मौके पर पीसीआर और निहाल विहार थाना की पुलिस टीम पहुंच गई। इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छानबीन के बाद मृतक के शव को मंगोलपुरी के संजय गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल में भेज दिया गया है।