अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को आज मिल सकता है पहला CEO
पूर्व IAS-IPS के बजाय नई प्रोफाइल पर भरोसे की तैयारी
अयोध्या, 02 सितंबर2026 । राम मंदिर से जुड़ी व्यवस्थाओं को और अधिक संस्थागत तथा पेशेवर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। अयोध्या में राम मंदिर से संबंधित ट्रस्ट को आज अपना पहला Chief Executive Officer (CEO) मिलने की संभावना है। खास बात यह है कि इस पद के लिए किसी पूर्व नौकरशाह या पुलिस अधिकारी के नाम पर विचार नहीं किया जा रहा है।
इससे पहले कमिटी के तीनों सदस्यों ने मणिराम छावनी जाकर महंत नृत्य गोपाल दास से भी भेंट की। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने कहा कि बुधवार को ट्रस्ट की बैठक में पहले सीईओ के नाम पर मुहर लग जाएगी। लेकिन नाम की घोषणा मंदिर ट्रस्ट की बैठक में लिए निर्णय पर ही होगा। इस बीच मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों का अयोध्या आना शुरू हो गया है।