पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ट्रक से लटका मिला जम्मू-कश्मीर के ड्राइवर का शव
संदिग्ध हालात में मौत से मचा हड़कंप
सुल्तानपुर, 26 अगस्त 2026 । उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक ट्रक के कंटेनर से चालक का शव लटका मिला। घटना अरवल कीरी करवत के पास एयर स्ट्रिप के नजदीक की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
ट्रक की बॉडी से दूसरी तरफ लटका था शव
मिली जानकारी के मुताबिक, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किनारे ट्रक (वाहन संख्या: NL 01 AK 5252) खड़ी थी। मृतक ड्राइवर का शव ट्रक की बॉडी से बंधी रस्सी के सहारे छत के ऊपर से दूसरी तरफ लटकता हुआ मिला। सुबह करीब 6 बजे जब राहगीरों ने देखा तो इस पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी।
जम्मू-कश्मीर का रहने वाला है मृतक
गोसाईगंज थाना प्रभारी अखंड देव मिश्रा ने बताया कि मृतक की पहचान ओमप्रकाश (43), निवासी ग्राम शीला, थाना रियासी, जम्मू-कश्मीर के रूप में हुई है। वह इसी ट्रक का चालक था।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के शीला गांव निवासी ओम प्रकाश (44) के रूप में हुई है। वह ट्रक चालक था और करीब एक महीने पहले ट्रक लेकर घर से निकला था। बुधवार को ट्रक गाजीपुर से लखनऊ की ओर जा रहा था।
मौके पर चालक का शव ट्रक के कंटेनर के एक हिस्से से रस्सी के सहारे दूसरे हिस्से की ओर लटका मिला। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर घटनास्थल की जांच की और ट्रक को कब्जे में ले लिया।
फिलहाल चालक की मौत की वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वह कंटेनर के अंदर कब और किन परिस्थितियों में पहुंचा। आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य भी जुटाए गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट के बाद मौत की वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।
मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।