पटना, 13 अक्टूबर 2026 । बिहार में विधान परिषद (MLC) की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने इन चुनावों में अपने उम्मीदवार उतारकर भारतीय जनता पार्टी (BJP), जनता दल यूनाइटेड (JDU), राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और अन्य राजनीतिक दलों के सामने चुनौती पेश की है। इस चुनाव में जन सुराज की रणनीति, उम्मीदवारों का प्रदर्शन और स्थानीय मुद्दों पर मतदाताओं की प्रतिक्रिया पर खास नजर है। चुनाव 23 अक्टूबर 2026 को निर्धारित है और परिणाम 27 अक्टूबर को घोषित होने हैं।
हालांकि बिहार विधानसभा 2025 के चुनाव में उतरे प्रशांत किशोर को भरी चुनावी असफलता और निराशा मिली, लेकिन बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से मिली संजीवनी आगामी चुनाव का आधार बन गया है। चलिए जानते हैं पहली बार परोक्ष रूप से एमएलसी का चुनाव कहां से और किस रणनीति के साथ लड़ रहे हैं।