नई दिल्ली, टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा सीजन में अपने आधे मैच खेल चुकी है। टीम 48.15% पॉइंट्स के साथ 5वें स्थान पर है।
भारत को 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। भारत के फाइनल में पहुंचने के क्या समीकरण हैं और श्रीलंका के खिलाफ सीरीज का टीम की उम्मीदों पर क्या असर होगा
फाइनल में पहुंचने के लिए टॉप-2 में रहना जरूरी हैा। भारत अगर अपने बाकी 9 मैच जीत लेता है तो उसके 74.07 परसेंट पॉइंट्स होंगे और टॉप-2 फिनिश पक्का हो जाएगा।
एक भी मैच हारने पर भारत के 68.52 परसेंट पॉइंट्स होंगे। इस स्थिति में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका जैसी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा।
श्रीलंका दौरे के 5 पॉसिबल रिजल्ट हैं। 2-0 से सीरीज जीतने पर टीम इंडिया के 57.58% अंक हो जाएंगे। इसी दौरान अगर ऑस्ट्रेलियाई टीम बांग्लादेश को एक भी मैच हरा देती है, तो भारत चौथे स्थान पर आ जाएगा।
वहीं, 0-2 से हारने की स्थिति पर भारतीय टीम के 36.36 परसेंट पॉइंट्स हो जाएंगे और वह श्रीलंका से भी नीचे हो जाएगी। यहां से फाइनल की राह बेहद मुश्किल हो जाएंगी।
इस स्थिति में भारत पॉइंट्स टेबल में पाकिस्तान से भी पीछे हो सकता है। हालांकि, इसके लिए पाकिस्तान को इंग्लैंड पर 3–0 से जीत दर्ज करनी होगी।