संसद के बाहर विपक्ष का तंजभरा प्रदर्शन, पप्पू यादव बने पुजारी, राहुल गांधी ने दान पात्र में डाले पैसे

0

नई दिल्ली/पूर्णिया , 31 जुलाई 2026 । संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष ने केंद्र सरकार पर निशाना साधने के लिए संसद भवन परिसर के बाहर अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पुजारी के वेश में नजर आए, जबकि राहुल गांधी ने प्रतीकात्मक रूप से दान पात्र में पैसे डालकर सरकार पर कथित “चंदा चोरी” को लेकर तंज कसा। इस अनोखे प्रदर्शन ने संसद परिसर के बाहर मौजूद नेताओं, मीडिया और लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा।

पप्पू यादव दानपात्र लेकर भागते नजर आए

बता दें कि विपक्षी सांसदों ने आज संसद में विरोध के दौरान एक शॉर्ट प्ले किया। इसमें सांसद पप्पू यादव पुजारी बनकर आए। राहुल गांधी ने भी चंदा दानपात्र में डाला और पुजारी अयोध्या सांसद के पैर छूते दिखाई दिए। फिर पुजारी बने पप्पू यादव दानपात्र लेकर भाग गए। दरअसल, इस वीडियो में अयोध्या के राम जन्मभूमि से कथित चढ़ावा चोरी को दिखाया गया है।

विपक्षी नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार चुनावी चंदे और वित्तीय पारदर्शिता से जुड़े मुद्दों पर जवाब देने से बच रही है। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने प्रतीकात्मक तरीके से अपनी बात रखी और केंद्र सरकार से इन मुद्दों पर जवाबदेही तय करने की मांग की। विपक्ष का कहना था कि यह प्रदर्शन लोकतांत्रिक तरीके से जनता के सामने अपनी बात रखने का प्रयास है।

दूसरी ओर, सत्तापक्ष ने विपक्ष के इस प्रदर्शन को केवल राजनीतिक नाटक करार दिया और कहा कि संसद के भीतर गंभीर मुद्दों पर चर्चा करने के बजाय विपक्ष प्रतीकात्मक विरोध के जरिए राजनीतिक संदेश देने की कोशिश कर रहा है। दोनों पक्षों के बीच इस मुद्दे को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

संसद के मानसून सत्र के दौरान विभिन्न राष्ट्रीय मुद्दों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच लगातार तीखी राजनीतिक टकराव देखने को मिल रही है। ऐसे प्रतीकात्मक प्रदर्शन भारतीय राजनीति में लंबे समय से विरोध दर्ज कराने का एक माध्यम रहे हैं और इस प्रदर्शन ने भी राजनीतिक बहस को नया आयाम दे दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.