चंडीगढ़, 03 जुलाई 2026 । पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस ने घोषणा पत्र तैयार करने के लिए जनभागीदारी मॉडल अपनाने का फैसला किया है। पार्टी का कहना है कि इस बार चुनावी घोषणा पत्र केवल संगठन स्तर पर नहीं, बल्कि आम जनता, किसानों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों, कर्मचारियों और विभिन्न सामाजिक वर्गों से सुझाव लेकर तैयार किया जाएगा।
ऐसे तैयार किया जाएगा मैनिफेस्टो
उन्होंने कहा कि मैनिफेस्टो लोगों की इच्छाओं का प्रतिबिंब होता है। हम फील्ड में जाएंगे, लोगों से मिलेंगे और जानेंगे कि पंजाब की जनता आखिर चाहती क्या है। सभी सुझावों को इकट्ठा करने के बाद ही घोषणा पत्र को अंतिम स्वरूप दिया जाएगा। पुराने चुनावी घोषणा पत्र और नए मैनिफेस्टो के बीच तालमेल के सवाल पर अमर सिंह ने कहा कि कांग्रेस अपने पिछले वादों और अनुभवों का भी आकलन करेगी। साथ ही वर्तमान परिस्थितियों और जनता की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नया घोषणा पत्र तैयार किया जाएगा।
कांग्रेस का उद्देश्य लोगों की वास्तविक समस्याओं, अपेक्षाओं और स्थानीय जरूरतों को सीधे घोषणा पत्र में शामिल करना है। इसके लिए राज्यभर में संवाद कार्यक्रम, सुझाव अभियान और विभिन्न माध्यमों से लोगों की राय जुटाई जाएगी। पार्टी का मानना है कि इससे घोषणा पत्र अधिक व्यावहारिक, जनहितकारी और जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप बन सकेगा।
पार्टी नेतृत्व के अनुसार, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कृषि, उद्योग, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सुरक्षा और बुनियादी ढांचे जैसे प्रमुख मुद्दों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। कांग्रेस का कहना है कि जनता से मिले सुझावों के आधार पर तैयार घोषणा पत्र आगामी चुनाव में पार्टी की प्रमुख नीति और विकास का रोडमैप होगा।