कौन हैं प्रसून जोशी? NBT भूषण सम्मान से सम्मानित होने पर सीएम धामी ने दी बधाई

0

देहरादून , 03 जुलाई 2026 । प्रसून जोशी देश के जाने-माने गीतकार, कवि, लेखक, पटकथा लेखक और विज्ञापन विशेषज्ञ हैं। अपनी सशक्त लेखनी और रचनात्मक योगदान के लिए उन्होंने हिंदी साहित्य, भारतीय सिनेमा और विज्ञापन जगत में एक विशिष्ट पहचान बनाई है। उत्तराखंड से गहरा जुड़ाव रखने वाले प्रसून जोशी को उनकी साहित्यिक और रचनात्मक उपलब्धियों के लिए NBT भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया है।

सीएम धामी ने क्या कहा?

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने संदेश में कहा है कि देवभूमि उत्तराखंड के सपूत, प्रख्यात लेखक, कवि एवं पद्मश्री से सम्मानित प्रसून जोशी को साहित्य, संस्कृति, रचनात्मकता एवं जनसंचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं दीर्घकालिक योगदान के लिए एनबीटी भूषण सम्मान के लिए चयनित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। सीएम ने कहा कि अपने लेखन, गीतों और सृजनशीलता से भारतीय साहित्य, सिनेमा और जनसंचार को समृद्ध करने वाले आपके उल्लेखनीय योगदान ने देश-विदेश में विशिष्ट पहचान बनाई है। विश्वास है कि आप भविष्य में भी नई पीढ़ी को प्रेरित करते हुए नई ऊंचाइयां प्राप्त करते रहेंगे।

इस सम्मान के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें बधाई देते हुए “उत्तराखंड की माटी का लाल” बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रसून जोशी ने अपनी प्रतिभा और सृजनशीलता के माध्यम से देश-विदेश में उत्तराखंड का नाम रोशन किया है और उनका यह सम्मान पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय है।

प्रसून जोशी ने हिंदी फिल्मों के लिए अनेक लोकप्रिय और भावनात्मक गीत लिखे हैं। साहित्य, कविता, फिल्म और विज्ञापन के क्षेत्र में उनके योगदान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है। उनकी रचनाओं में भारतीय संस्कृति, संवेदनाओं और सामाजिक सरोकारों की गहरी झलक देखने को मिलती है। NBT भूषण सम्मान उनके बहुआयामी योगदान की एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.