डाक व्यवस्था में बड़ी लापरवाही का खुलासा

पोस्टमैन के कमरे से बोरियों में मिले सैकड़ों पार्सल और चिट्ठियां, जांच के बाद निलंबित

0

चमोली , 01 जुलाई 2026 । उत्तराखंड के चमोली जिले में डाक विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। एक पोस्टमैन के कमरे से बोरियों में भरे बड़ी संख्या में पार्सल, रजिस्ट्री और सामान्य डाक बरामद होने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। यह डाक लंबे समय से संबंधित लोगों तक पहुंचाने के बजाय कमरे में ही जमा कर रखी गई थी, जिससे आम नागरिकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।

मामले का खुलासा तब हुआ जब एक स्थानीय निवासी, विनोद पांडे ने शिकायत दर्ज कराई कि उनकी बेटी का आधार कार्ड तुंगेश्वर-माल बजवाड़ मार्ग पर सड़क किनारे लावारिस हालत में पड़ा मिला। उन्होंने जब इस मामले में संबंधित पोस्टमैन से जानकारी ली, तो उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद स्थानीय लोगों को पोस्टमैन के कमरे से तीन से चार बोरियों में काफी मात्रा में डाक रखी हुई मिली।

मामले का खुलासा तब हुआ जब लगातार डाक और पार्सल नहीं मिलने की शिकायतें विभाग तक पहुंचीं। जांच के दौरान अधिकारियों ने संबंधित पोस्टमैन के कमरे की तलाशी ली, जहां बोरियों में भरी चिट्ठियां, सरकारी दस्तावेज, पार्सल और अन्य डाक सामग्री मिली। बरामद डाक की जांच शुरू कर दी गई है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इनमें कितनी पुरानी और कितनी महत्वपूर्ण डाक शामिल है।

प्राथमिक जांच में लापरवाही सामने आने के बाद संबंधित पोस्टमैन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। डाक विभाग ने पूरे मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं और यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं इस लापरवाही से सरकारी कार्यों, बैंकिंग सेवाओं या नागरिकों के महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर कोई प्रतिकूल प्रभाव तो नहीं पड़ा। विभाग ने भरोसा दिलाया है कि सभी लंबित पार्सल और चिट्ठियों को जल्द से जल्द उनके वास्तविक प्राप्तकर्ताओं तक पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.