220 फीट गहरे बोरवेल में जिंदगी की जंग हार गया मासूम निर्भय, 24 घंटे चले रेस्क्यू के बाद भी नहीं बच सकी जान

0

अंबाला , 01 जुलाई 2026 । हरियाणा के अंबाला जिले में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया। 220 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 4 वर्षीय मासूम निर्भय करीब 24 घंटे तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करता रहा। बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए जिला प्रशासन, NDRF, सेना, पुलिस, दमकल विभाग और अन्य बचाव एजेंसियों ने लगातार अभियान चलाया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन, भारतीय सेना और एनडीआरएफ की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए युद्ध स्तर पर बचाव अभियान चलाया गया। पूरा देश और स्थानीय लोग मासूम की सलामती के लिए दुआ कर रहा था। बच्चे पर नजर बनाए रखने के लिए एक 9 इंच चौड़ा कैमरा बोरवेल के अंदर डाला गया। पुलिस, प्रशासन, एनडीआरएफ और सेना लगातार बच्चे को बचाने की कोशिश कर रहे थे। आखिरकार उसे निकाला गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ)और सेना के जवान बचाव अभियान के लिए मौके पर मौजूद थे। उन्होंने बताया कि बीते 24 घंटे से ज्यादा समय बीत गया, आखिरकार रेस्क्यू ऑपरेशन सफल रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.