सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का बड़ा खुलासा: खेत से मिला मोबाइल, सॉल्वर गैंग के नेटवर्क का पर्दाफाश

0

सहरसा/पटना, 01 जुलाई 2026 । बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में कथित पेपर लीक और सॉल्वर गैंग से जुड़े मामले में जांच के दौरान चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। जांच एजेंसियों को वह मोबाइल फोन बरामद हुआ है, जिससे कथित तौर पर परीक्षा का प्रश्नपत्र भेजा गया था। बताया जा रहा है कि यह मोबाइल एक खेत से बरामद किया गया, जिसे आरोपियों ने सबूत मिटाने के इरादे से फेंक दिया था।

पुलिस की भनक लगते ही विवेक ने सिम कार्ड तोड़कर अपना मोबाइल एक खेत में छिपा दिया था, जिसे पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ के बाद बरामद कर लिया। इस तकनीकी सबूत के आधार पर पटना और किशनगंज समेत कई जिलों से नकलचियों और सॉल्वर गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारियां हुई हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.