राम भक्तों पर लाठियां-गोलियां चलवाने वाले आज राम भक्ति की बात कर रहे हैं

रामपुर में अखिलेश यादव पर सीएम योगी का तीखा हमला

0

रामपुर , 30 जून्‌ 2026 । उत्तर प्रदेश के रामपुर में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और उसके अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। राम मंदिर और राम भक्ति के मुद्दे पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा कि “जो लोग राम भक्तों पर लाठियां और गोलियां चलवाते थे, वही आज राम भक्ति की वकालत कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलवाते थे, वे आज भगवान राम के प्रति भक्ति की बातें कर रहे हैं। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी, जिसने 2017 से पहले भगवान राम और भगवान कृष्ण में विश्वास करने से इनकार कर दिया था, आज अयोध्या जाने के लिए उत्सुक है। सीएम योगी ने आगे कहा कि भगवान राम जानते हैं कि कौन सही है और कौन गलत।

सीएम योगी ने हनुमान का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि रामभक्ति हर प्रकार की बाधा को दूर करने का सामर्थ्य देती है। रामभक्ति ऐसे कालनेमियों को निपटाने में पूरी सहायक है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पहले भगवान राम और भगवान श्रीकृष्ण के अस्तित्व पर सवाल उठाती थीं, लेकिन आज अयोध्या जाने की होड़ लगी हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.