गाजियाबाद के वसुंधरा में 47 कोचिंग सेंटरों को नोटिस
रिहायशी इलाकों में व्यावसायिक गतिविधियों पर प्रशासन की सख्ती
गाजियाबाद , 30 जून् 2026 । गाजियाबाद के वसुंधरा क्षेत्र में प्रशासन ने अवैध रूप से संचालित हो रहे कोचिंग सेंटरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 47 संस्थानों को नोटिस जारी किए हैं। इन कोचिंग सेंटरों पर आरोप है कि वे रिहायशी (रेजिडेंशियल) क्षेत्रों में व्यावसायिक गतिविधियां चला रहे हैं, जो निर्धारित नियमों का उल्लंघन है। जहां आग से बचाव के न तो कोई इंतजाम थे और न ही फायर डिपार्टमेंट की कोई एनओसी थी।
आवास विकास की ओर से सभी चिह्नित कोचिंग संचालकों को नोटिस जारी कर दिया गया है। नोटिस में एक हफ्ते के भीतर खुद से सभी प्रकार की कमर्शल एक्टिविटीज को बंद करने का आदेश जारी किया गया है, अन्यथा आवास विकास की तरफ से सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी। कोचिंग सेंटर समेत अन्य सभी प्रतिष्ठानों को बंद करने का आदेश दिया गया है।