अलीगंज अग्निकांड पर बड़ा एक्शन तय! 100 से अधिक अधिकारियों पर गिर सकती है कार्रवाई की गाज
लखनऊ, 27 जून् 2026 । अलीगंज अग्निकांड मामले में जांच आगे बढ़ने के साथ ही प्रशासनिक और विभागीय स्तर पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी तेज हो गई है। शुरुआती जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी, निरीक्षण व्यवस्था में लापरवाही और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका पर गंभीर सवाल उठने के बाद 100 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है।
शुक्रवार को शासन की ओर से गठित एसआईटी ने एलडीए अफसरों को तलब किया। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार और एक अपर सचिव शासन पहुंचे, जहां आग वाली बिल्डिंग, अवैध निर्माण और लापरवाही के हर स्तर पर सवाल हुए।
एसआईटी ने एलडीए से पूछे सवाल
एसआईटी ने पूछा कि भविष्य में ऐसे हादसे रोकने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं? इससे पहले गुरुवार को एसआईटी ने संपत्ति आवंटन, मानचित्र और अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण आदेश वापस लेने वाली फाइलें तलब की थीं, जो एलीडीए ने सौंप दी।