TMC नेता जहांगीर खान की पत्नी गिरफ्तार, पति को छुड़ाने की साजिश रचने का आरोप

0

कोलकाता, 20 जून्‌ 2026 । पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के पूर्व नेता जहांगीर खान की पत्नी सरीना बीबी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने फाल्टा पुलिस थाने पर हमले और अपने पति को हिरासत से छुड़ाने की कथित साजिश में अहम भूमिका निभाई।

पुलिस के मुताबिक, 16 जून को सरीना बीबी ने समर्थकों को जुटाकर थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन कराया था। भीड़ ने सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजी भी की। मामले में अब तक 27 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जहांगीर खान को पुलिस ने 8 जून को भारत से भागने के दौरान नेपाल बॉर्डर के पास से गिरफ्तार किया था।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कई बार फालता में उसकी परेड कराई। इस दौरान जहांगीर कान पकड़कर और हाथ जोड़कर लोगों से माफी मांगता दिखा। जहांगीर बंगाल विधानसभा चुनाव में फालता सीट से TMC उम्मीदवार था। वोटिंग से ठीक पहले उसने चुनावी मैदान छोड़ दिया था।

जांच एजेंसियों के मुताबिक, जहांगीर खान की गिरफ्तारी के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने फाल्टा थाने के बाहर प्रदर्शन किया था। पुलिस का आरोप है कि इस दौरान थाने पर दबाव बनाने और हिरासत में बंद नेता को छुड़ाने की कोशिश की गई। सरीना बीबी को इस पूरे घटनाक्रम का कथित मास्टरमाइंड माना जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि मामले में पहले भी कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब सरीना बीबी की गिरफ्तारी के बाद जांच का दायरा और बढ़ाया जा रहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस कथित योजना में और कौन-कौन शामिल था।

विधानसभा चुनाव के दौरान IPS अधिकारी अजय पाल शर्मा के साथ बहस के बाद वह चर्चा में आया था। उसने चुनाव प्रचार के दौरान खुद को फिल्म ‘पुष्पा’ के मुख्य किरदार की तरह पेश किया था। उन्होंने कई बार फिल्म का डायलॉग ‘पुष्पा झुकेगा नहीं साला’ भी बोला था।

फालता में 29 अप्रैल को वोटिंग के दौरान गड़बड़ियों के आरोप लगे थे। इसके कारण वोटिंग रद्द कर दी गई थी। यहां 21 मई को दोबारा वोटिंग हुई। दोबारा चुनाव से 48 घंटे पहले जहांगीर ने चुनावी मैदान छोड़ दिया और कहा कि मैं चुनाव से अपना नाम वापस ले रहा हूं।

गौरतलब है कि जहांगीर खान, जिन्हें स्थानीय राजनीति में “पुष्पा” के नाम से भी जाना जाता है, हाल ही में कथित उगाही और अन्य आरोपों के मामले में गिरफ्तार किए गए थे। उनकी गिरफ्तारी के बाद से क्षेत्र में राजनीतिक तनाव बना हुआ है।

मामले की प्रमुख बातें

  • TMC के पूर्व नेता जहांगीर खान की पत्नी सरीना बीबी गिरफ्तार।
  • फाल्टा पुलिस थाने पर हमले की साजिश रचने का आरोप।
  • पति को पुलिस हिरासत से छुड़ाने की कथित कोशिश।
  • मामले में पहले ही कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी।
  • पुलिस पूरे नेटवर्क और साजिश की जांच में जुटी।
Leave A Reply

Your email address will not be published.