पटना/जहानाबाद , 19 जून् 2026 । असम में हुए भारतीय वायुसेना के विमान हादसे में बिहार के शहीद हुए फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार (शर्मा) की शहादत के बाद अब उनके परिवार और एक युवती श्रद्धा/श्रेया राय को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। परिवार का आरोप है कि जिस महिला को प्रशासन ने शुभम की पत्नी मानते हुए 21 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा, उसके बारे में उन्हें पहले कोई जानकारी नहीं थी।
दरअसल, देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार की शहादत के बाद अब उनके परिवार को एक नए और गहरे आघात का सामना करना पड़ रहा है। असम में हुए विमान हादसे में वीरगति प्राप्त करने वाले शुभम के परिजनों को बिना बताए, प्रशासन ने 21 लाख रुपये की अनुग्रह राशि का चेक उनकी कथित पत्नी श्रेया राय को सौंप दिया।