क्या दिल्ली में ट्रैफिक जाम की टॉप-10 लोकेशन जानते हैं आप? देखें पुलिस की लिस्ट

0

नई दिल्ली, 19 जून्‌ 2026 । दिल्ली में बढ़ते वाहनों और लगातार हो रहे निर्माण कार्यों के बीच ट्रैफिक जाम राजधानी की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक बन गया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ऐसे कई स्थानों की पहचान की है जहां रोजाना भारी जाम लगता है। पुलिस के अनुसार इन इलाकों में पीक ऑवर के दौरान वाहन चालकों को लंबा इंतजार करना पड़ता है और यातायात की रफ्तार काफी धीमी हो जाती है।

दिल्ली सरकार के अफसरों के अनुसार दिल्ली में 10 ऐसी लोकेशन हैं, जो काफी प्रमुख हैं। हर जगह जाम के अलग-अलग कारण ट्रैफिक पुलिस ने बताए हैं। ट्रैफिक पुलिस ने सरकार को लिखे पत्र में कहा है कि कोंडली ब्रिज पर गाजीपुर रोड से सामान्य से अधिक ट्रैफिक भार का आना जाम की वजह है। पुलिस का सुझाव है कि पीक आवर के दौरान गाजीपुर रोड पर नो-एंट्री लागू किया जाना चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.