अखिलेश यादव की बेटी पर आपत्तिजनक टिप्पणी से मचा सियासी बवाल, CM योगी ने FIR दर्ज करने के दिए निर्देश

0

आजमगढ़, 13 जून्‌ 2026 । समाजवादी पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेटी को लेकर सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है। मामले ने तूल पकड़ने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

सीएम योगी ने कहा कि मैं पिछले दिनों देख रहा था,समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की पुत्री के खिलाफ कुछ लोगों ने गलत टिप्पणियां की थीं। सीएम योगी ने कहा कि मेरे संज्ञान में आया, मैंने तत्काल पुलिस से कहा इसमे एफआईआर दर्ज कराओ।

अखिलेश को भी नसीहत

सीएम ने आगे कहा कि बेटी के खिलाफ कोई भी अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार नही है, बेटी- बेटी होती है,हम तो उस संस्कार में पले हैं,जहां कहा जाता है गांव की बेटी सबकी बेटी। सीएम योगी ने इसके साथ ही अखिलेश को नसीहत देते हुए कहा कि अखिलेश जी दूसरों को तो उपदेश देते हो,अपने चेले चपाटों को भी थोड़ा उपदेश दे दो की अपनी भाषा को संयम कर लें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.