ट्राई सीरीज में भारत-ए की शानदार शुरुआत, श्रीलंका-ए को हराकर दर्ज की पहली जीत

0

नई दिल्ली, श्रीलंका में खेली जा रही त्रिकोणीय वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारत-ए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका-ए को हराकर अपने अभियान की विजयी शुरुआत की। युवा खिलाड़ियों से सजी भारतीय टीम ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में संतुलित प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम पर दबाव बनाए रखा।

दांबुला स्टेडियम में टॉस जीतकर बैटिंग कर रही भारतीय टीम ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 277 रन बनाए। ऋतुराज गायकवाड ने 101 रन की शतकीय पारी खेली। जबकि कप्तान तिलक वर्मा ने 60 रन का योगदान दिया। IPL-2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले वैभव सूर्यवंशी 14 रन ही बना सके। श्रीलंकाई टीम की ओर से मोहम्मद शिराज ने 2 विकेट झटके।

मुकाबले में भारत-ए को शुरुआती झटके लगे, लेकिन कप्तान और मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने पारी को संभालते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। रुतुराज गायकवाड़ ने जिम्मेदार शतकीय पारी खेलकर टीम को संकट से उबारा और प्रतिस्पर्धी स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। भारत-ए ने निर्धारित 50 ओवर में 277 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका-ए की टीम ने अच्छी शुरुआत करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने समय-समय पर विकेट हासिल कर मैच का रुख अपने पक्ष में बनाए रखा। दबाव बढ़ने के साथ श्रीलंकाई बल्लेबाज बड़ी साझेदारियां नहीं बना सके और भारत-ए ने मुकाबले पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली।

Leave A Reply

Your email address will not be published.