हिसार में छात्र हित महापंचायत का बड़ा फैसला: प्रशासन को 5 दिन का अल्टीमेटम, 21 सदस्यीय कमेटी गठित

0

हिसार , 27 अप्रैल 2026 । हिसार में आयोजित छात्र हित महापंचायत में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिनका सीधा असर प्रशासन और शिक्षा व्यवस्था पर पड़ सकता है। महापंचायत में छात्रों और प्रतिनिधियों ने अपनी मांगों को लेकर एकजुटता दिखाई और प्रशासन को 5 दिन का अल्टीमेटम दिया।

महापंचायत में तय किया गया कि 21 सदस्यीय कमेटी कमिश्नर और ADGP से मुलाकात कर छात्रों और पार्टी का पक्ष रखेगी। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि 5 दिन में मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। वही महापंचायत में छात्रों और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े कई मुद्दे उठाए गए।

बैठक में तय किया गया कि यदि निर्धारित समयसीमा के भीतर मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इसके लिए 21 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है, जो प्रशासन के सामने छात्रों का पक्ष मजबूती से रखेगी और आगे की रणनीति तय करेगी।

मुख्य मांगों में:

.सस्पेंड किए गए सभी छात्रों की तुरंत बहाली
.कुरुक्षेत्र और हिसार में छात्रों पर दर्ज मुकदमों की वापसी
.यूनिवर्सिटी परिसर में सभी छात्र संगठनों को कार्यक्रम करने की अनुमति
.शिक्षा शुल्क नियंत्रण के लिए रेगुलेटरी बोर्ड का गठन
.छात्रों के लिए एक्टिविटी सेंटर का निर्माण
.मेस के भोजन की गुणवत्ता की जांच
.छात्र-पुलिस विवाद की निष्पक्ष जांच के लिए SIT का गठन

छात्रों का कहना है कि उनकी समस्याओं को लंबे समय से नजरअंदाज किया जा रहा है, जिसमें शिक्षा से जुड़ी सुविधाएं, फीस, इंफ्रास्ट्रक्चर और अन्य मुद्दे शामिल हैं। महापंचायत में इन सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

प्रशासन की ओर से अभी तक कोई औपचारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया है और जल्द समाधान निकालने की कोशिश की जा रही है।

GJU विवाद पर दुष्यंत चौटाला के कड़े तेवर

वही महापंचायत में पहुंचे पूर्णिया (बिहार) से सांसद पप्पू यादव ने कहा कि हरियाणा का यह मुद्दा संसद में उठाया जाएगा। उन्होंने दुष्यंत चौटाला के समर्थन में कहा कि इस संघर्ष में “पूरा बिहार और देश साथ खड़ा है।” वही ने यूनिवर्सिटी प्रशासन पर आरोप लगाया कि परिसर में RSS और BJP की विचारधारा को बढ़ावा दिया जा रहा है।

इस फैसले के बाद हिसार में छात्र आंदोलन तेज होने के संकेत मिल रहे हैं, जहां आने वाले दिनों में स्थिति और स्पष्ट हो सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.