आईपीएल 2026 में श्री मुकुंद सिंह धोनी — सीएसके के लिए खेलेंगे या नहीं? विस्तृत जानकारी

0

नई दिल्ली, आईपीएल 2026 से पहले MS Dhoni (महेंद्र सिंह धोनी) को लेकर लगातार चर्चा रही है कि क्या वह Chennai Super Kings (CSK) के लिए खेलेंगे या नहीं। पिछले कुछ महीनों से मीडिया में तमाम रिपोर्ट्स और आधिकारिक बयान सामने आए हैं जो इस सवाल का जवाब देते हैं।

महेंद्र सिंह धोनी IPL 2026 के सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। धोनी इस साल जुलाई में 45 साल के हो जाएंगे। CSK के मैनेजमेंट ने उनकी उपलब्धता की पुष्टि कर दी है, लेकिन वर्कलोड मैनेजमेंट को देखते हुए वे कुछ मैचों से ब्रेक ले सकते हैं।

CSK के एक टॉप सोर्स के हवाले से न्यूज एजेंसी PTI ने बताया, ‘हम इसकी पुष्टि कर सकते हैं कि धोनी चेन्नई आ रहे हैं और उन्होंने इस सीजन के लिए अपनी उपलब्धता स्पष्ट कर दी है। वे सभी मैच खेलेंगे या नहीं, यह फिलहाल कहना मुश्किल है।’

संजू सैमसन के आने से विकेटकीपिंग का विकल्प खुला

इस बार चेन्नई सुपर किंग्स के स्क्वाड में संजू सैमसन की एंट्री हुई है। सैमसन के आने से टीम के पास विकेटकीपिंग के मजबूत विकल्प मौजूद हैं। मैनेजमेंट की योजना है कि जिन मैचों में धोनी को आराम दिया जाएगा, वहां सैमसन ग्लव्ज संभालेंगे।

फिक्स प्लेयिंग इलेवन नहीं, भूमिका सीमित हो सकती है
हालाँकि धोनी उपलब्ध जरूर होंगे, मगर कई रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि वह सीज़न के सभी मैचों में नहीं खेल सकते हैं। फिटनेस, टीम स्ट्रैटेजी और कैम्पेन के दौरान आराम देने की वजह से CSK शायद धोनी को चुने हुए कुछ मैचों में ही उतारे। उनके पास संजू सैमसन, उर्विल पटेल और अन्य विकेटकीपर बल्लेबाज़ भी हैं, जो जरूरत पड़ने पर विकेटकीपिंग की भूमिका निभा सकते हैं।
धोनी की भूमिका अब कैसी रहेगी?
धोनी अब 44 वर्ष से ऊपर हैं और पिछले कुछ आईपीएल सीज़नों में उनके रन-स्कोर और बैटिंग भूमिका में बदलाव आया है। वह अब अक्सर आखिरी ओवरों में निर्णायक भूमिका, गाइडेंस और अनुभव वाली भूमिका निभाते दिखते हैं, बजाय लंबे समय तक बल्लेबाज़ी करने के। CSK प्रबंधन भी उनकी फिटनेस का ध्यान रखते हुए उनका उपयोग रणनीतिक रूप से करेगा।
Leave A Reply

Your email address will not be published.