झारखंड की महिलाओं को 25 सौ नहीं इस महीने सीएम सोरेन देंगे पूरे 5000 रुपये

0

रांची,03 जनवरी। झारखंड में जब से हेमंत सोरेन की वापसी हुई है, झारखंड की महिलओं के लिए के म्मान में मंईयां सम्मान योजना की मासिक राशि को बढ़ाकर 2500 रुपये कर दी गई है। लेकिन इस बार जनवरी महिने में झारखंड की मिहालओं के खाते में 2500 नहीं बल्कि पूरे 5000 रुपये आने वाले हैं। दरअसल, जनवरी के महीने में महिलाओं के अकाउंट में मंईयां सम्मान योजना की दोहरी सौगात मिलने वाली है।

जनवरी महीने में 2500-2500 रुपए 2 बार उनके अकाउंट में आने वाले हैं। इस तरह मंईयां सम्मान योजना की हर लाभुक के बैंक में नये साल 2025 के पहले महीने में पूरे 5000 रुपए मिलेंगे। बता दें, महिला स्मामान योजना की पहली किस्त 6 जनवरी तक खाते में सीधे भेज दी जाएगी। वहीं दूसरी किस्त 15 जनवरी को लाभुकों के खाते में ट्रांसफर किये जाने की संभावना है। इससे पहले झारखंड के महिलाओं के खाते में हर महीने सरकार 1000 रुपए देती थी। लेकिन झाखंड में झामुमो की वापसी के बाद इस राशि को बढ़ाकर 2500 रुपए कर दिया गया है।

पिछले साल अगस्त में शुरू की गई था यह योजना

झारखंड सरकार की इस योजना की शुरुआत बीते साल अगस्त 2024 में सीएम हेमंत सोरेन ने की थी। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सरकार उनके खाते में हर महीने 1,000 रुपए ट्रांसफर किया करती थी। झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में झामुमो ने अपने घोषणा पत्र में ऐलान किया कि वह दोबारा सत्ता में लौटी, तो इस योजना की राशि बढ़ाकर 2500 रुपए कर देगी और सत्ता में वापस आते ही ठीक ऐसा ही हुआ, महिलाओं के लिए इस राशि को बढ़ाकर 2500 रुपये कर दिए गए।

मनमोहन सिंह के निधन के कारण खाते में नहीं आए पैसे

इसी बीच बीते 26 दिसंबर को देश के पूर्व प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री डॉ मनमोहन सिंह का निधन हो जाने से देश भर में 7 दिन के शोक की घोषणा हुई थी। ऐसे में झारखंड सरकार ने भी प्रदेश में शोक का ऐलान किया था, जिसके कारण महिलाओं के खाते में 2500 रुपये नहीं आ पाए थे। अब चर्चा है कि हेमंत सरकार 6 जनवरी को 2500 रुपए की पहली किस्त लाभुकों के खाते में ट्रांसफर करेंगे और दूसरी किस्त भी इसी महीने 15 जनवरी को जारी की जाएगी। ऐसे में जनवरी में महिलाओं के खाते नें कुल मिलाकर पूरे 5000 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.