संविधान दिवस पर PM मोदी का बड़ा संदेश, बाबा साहेब आंबेडकर को किया नमन; विकसित भारत का लिया संकल्प

पीएम मोदी ने संविधान को भारतीय लोकतंत्र की अनमोल धरोहर बताया, विकसित भारत के संकल्प को दोहराया।

0

नई दिल्ली, 26 नवंबर 2026| भारत में आज 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए भारतीय संविधान के निर्माताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से डॉ. भीमराव आंबेडकर और संविधान सभा के सभी सदस्यों को याद किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश में संविधान को भारतीय लोकतंत्र की अनमोल धरोहर बताया। उन्होंने कहा कि संविधान में निहित मूल्य देश को विकसित भारत के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने में मार्गदर्शन देते रहेंगे।

पीएम मोदी ने नागरिकों से संविधान के मूल सिद्धांतों को मजबूत करने और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखने का आह्वान भी किया। इस अवसर पर उन्होंने एक संस्कृत सुभाषित साझा करते हुए बताया कि गहन विचार-विमर्श और विवेक से तैयार किए गए सिद्धांत लंबे समय तक प्रासंगिक बने रहते हैं।

गौरतलब है कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अपनाया था, जबकि यह 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ। वर्ष 2015 से इस दिन को आधिकारिक तौर पर संविधान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।

संविधान दिवस देशवासियों को समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व जैसे संवैधानिक मूल्यों की याद दिलाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.