तिरुवनंतपुरम, 26 नवंबर 2026। केरल के मुख्यमंत्री वी डी सतीशन ने बृहस्पतिवार को कहा कि सत्तारूढ़ संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) ने राज्य की नई आबकारी नीति पर चर्चा करने और अपनी सिफारिशें देने के लिए एक उपसमिति गठित की है।
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, पूर्व विधायक के. शिवदासन नायर इस समिति के संयोजक होंगे। समिति में पी जे जॉय, जॉय अब्राहम, विधायक के जयंथ और विष्णु मोहन, वक्कनाड राधाकृष्णन तथा सी ए अजीर सदस्य होंगे।
यूडीएफ के अध्यक्ष सतीशन ने समिति के गठन की घोषणा की।
यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूडीएफ सरकार पिछली वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार की ओर से बनाई गई आबकारी नीति की जगह नई नीति लाने की तैयारी कर रही है।
राज्य के आबकारी मंत्री एम. लिजू ने पिछले महीने कहा था कि नई नीति पर चर्चा लगभग पूरी हो चुकी है और सरकार नवंबर के अंत तक इसकी घोषणा करने का लक्ष्य लेकर चल रही है।
साभार: वेब वार्ता