नई दिल्ली, 20 नवंबर 2026। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र के विशेषज्ञों और संबंधित पक्षों के साथ बजट पूर्व बैठक की अध्यक्षता की।
बैठक में आईटी उद्योग संगठन नैसकॉम के अध्यक्ष राजेश नांबियार और माइक्रोसॉफ्ट इंडिया एवं दक्षिण एशिया के अध्यक्ष पुनीत चंडोक सहित अन्य लोग शामिल हुए।
वित्त मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आगामी केंद्रीय बजट 2027-28 के लिए बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र के विशेषज्ञों और संबंधित पक्षों के साथ छठे बजट-पूर्व परामर्श की अध्यक्षता की।’’
मंत्रालय ने कहा, ‘‘बैठक में आर्थिक मामलों के विभाग की सचिव, नीति आयोग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी और मुख्य आर्थिक सलाहकार मौजूद थे।’’
साभार: वेब वार्ता