करीना कपूर नेकलेस विवाद: 200 साल पुराने शाही पेंडेंट पर बवाल

दिवाली पर पहने गए भोपाल के शाही परिवार के 30 कैरेट पन्ने के पेंडेंट पर कुरान की आयत अंकित होने को लेकर विवाद। कांग्रेस नेता अब्बास हफीज ने करीना कपूर और उनकी स्टाइलिस्ट रिया कपूर से तस्वीरें हटाने और सार्वजनिक माफी की मांग की है।

0

नई दिल्ली, 12 नवंबर 2026| बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान का दिवाली लुक इन दिनों विवाद का विषय बन गया है। दरअसल, करीना ने दिवाली के मौके पर भोपाल के पूर्व शाही परिवार से जुड़ा लगभग 200 साल पुराना आभूषण पहना था। इसमें 30 कैरेट का पन्ना जड़ा है, जिस पर इस्लाम की पवित्र आयत ‘आयत-अल-कुर्सी’ अंकित है।

11 नवंबर को मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेता अब्बास हफीज ने करीना कपूर और उनकी स्टाइलिस्ट रिया कपूर को कानूनी नोटिस भेजा। उनका आरोप है कि धार्मिक आयत को फैशन एक्सेसरी के रूप में प्रदर्शित करने से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया से संबंधित तस्वीरें हटाने और सार्वजनिक माफी की मांग की है।

स्टाइलिस्ट रिया कपूर के अनुसार, यह आभूषण भोपाल के बेगम शाही परिवार की विरासत है और सैफ अली खान के परिवार के माध्यम से करीना तक पहुंचा है।

वहीं, हिंदू उत्सव समिति ने करीना का समर्थन करते हुए माफी की मांग का विरोध किया है। फिलहाल करीना और रिया की ओर से इस मामले पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.