ऋषिकेश को CM धामी की बड़ी सौगात, 36 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंद्रेश्वर नगर में देवभूमि रजत जयंती पार्कों को जनता को समर्पित किया। सात विकास योजनाओं के साथ स्वच्छता व्यवस्था को भी मिलेगी मजबूती।

0

ऋषिकेश, उत्तराखंड, 11 नवंबर 2026| उत्तराखंड के ऋषिकेश को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकास की बड़ी सौगात दी है। मंगलवार, 10 नवंबर को चंद्रेश्वर नगर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने देवभूमि रजत जयंती पार्कों का लोकार्पण किया और विभिन्न विकास परियोजनाओं की शुरुआत की।

इस दौरान देहरादून जिले में 36 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली सात विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। इसके अलावा प्रदेश के देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी जिलों के नौ नगर निकायों में तैयार किए गए पार्क जनता को समर्पित किए गए।

मुख्यमंत्री ने स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए आठ कूड़ा संग्रहण वाहनों को भी हरी झंडी दिखाई। इन पार्कों में बच्चों के खेलने, बुजुर्गों के टहलने और युवाओं के योग एवं व्यायाम के लिए सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

सरकार का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाना है। इन योजनाओं से स्थानीय लोगों को बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.