नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026| छठ महापर्व को देखते हुए दिल्ली में तैयारियां तेज हो गई हैं। राजधानी में मुनक नहर के किनारे करीब 11 किलोमीटर लंबा छठ घाट विकसित किया जा रहा है। यह घाट आउटर रिंग रोड से इंद्रलोक तक बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अनुसार, 12 नवंबर को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन सिंगलपुर गांव के पास आयोजित कार्यक्रम में इसका उद्घाटन करेंगे।
इस घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नहर के दोनों ओर सीढ़ियां और कंक्रीट की सड़क बनाई जा रही है। इससे आसपास के विधानसभा क्षेत्रों के लोगों को पूजा और सूर्य को अर्घ्य देने के लिए बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है।
दिल्ली सरकार इस साल पूरे शहर में 1,400 से अधिक छठ घाट तैयार कर रही है, जबकि पिछले साल 1,326 घाट बनाए गए थे। छठ महापर्व 13 से 16 नवंबर तक मनाया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्रमुख घाटों पर सीसीटीवी कैमरे, पर्याप्त रोशनी, साफ-सफाई, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम और शौचालय उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। बड़े घाटों पर ठंड से बचाव के लिए ढके हुए टेंट भी लगाए जाएंगे। प्रशासन को त्योहार से पहले सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी करने और नियमित निरीक्षण करने को कहा गया है।