मुंबई ,02 नवंबर 2026 | टीवी इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। अभिनेता अनुज ठाकुर का 30 साल की उम्र में निधन हो गया। वह ‘धूम मचाओ धूम’, ‘बंधन साथ जनमों का’, ‘बींद बनूंगा घोड़ी चढ़ूंगा’ और ‘महिसागर’ जैसे टीवी सीरियल्स में नजर आ चुके थे। उनके अचानक निधन से परिवार, दोस्तों और मनोरंजन जगत में शोक है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुज का निधन 27 अक्टूबर 2026 को मुंबई स्थित उनके घर पर हुआ था। उनके करीबी दोस्त और कास्टिंग डायरेक्टर रूपेश सोनार ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस खबर की पुष्टि की। रूपेश के मुताबिक, अनुज को नींद के दौरान दौरे पड़े थे और इसी दौरान उनकी मौत हो गई।
सुबह 4:30 बजे बजता था अलार्म, बिस्तर पर अचेत मिले
रूपेश सोनार ने अनुज ठाकुर अपनी फिटनेस को लेकर बहुत सतर्क थे। सुबह 4:30 बजे उठकर जॉगिंग और एक्सरसाइज करना उनका रोज का नियम था। 30 अक्टूबर की सुबह भी समय पर अलार्म बजा, लेकिन अनुज बिस्तर से नहीं उठे।
काफी देर तक कोई हलचल न होने पर जब उनकी मां कमरे में गईं, तो वे अचेत पड़े थे और उनकी सांसें बंद थीं। रूपेश को 30 अक्टूबर की रात करीब 8:30 बजे एक कॉमन फ्रेंड के जरिए इस घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद वे उनके परिवार से मिलने पहुंचे।
10 दिन पहले हुई थी मुलाकात, वापसी की कर रहे थे तैयारी
अनुज ठाकुर को याद करते हुए रूपेश सोनार ने बताया कि निधन से महज 10 दिन पहले ही उनकी अनुज से मुलाकात हुई थी। उस समय अनुज काफी खुश नजर आ रहे थे और दोबारा एक्टिंग में अपनी पारी शुरू करने की तैयारी कर रहे थे।
दोनों मिलकर कुछ नए प्रोजेक्ट्स पर भी काम करने की योजना बना रहे थे। रूपेश ने बताया कि उनकी और अनुज की पहली मुलाकात साल 2008 में शो ‘बंधन सात जन्मों का’ के सेट पर हुई थी, जिसके बाद से वे अनुज को अपने छोटे भाई जैसा मानते थे।
इन टीवी सीरियल्स में किया था काम
अनुज ठाकुर ने अपने अभिनय करियर में कई टेलीविजन शोज में काम किया। इनमें प्रमुख हैं:
- धूम मचाओ धूम
- बंधन साथ जनमों का
- बींद बनूंगा घोड़ी चढ़ूंगा
- महिसागर
‘बंधन साथ जनमों का’ के सेट पर ही अनुज और रूपेश की मुलाकात हुई थी। रूपेश के मुताबिक, उनकी दोस्ती साल 2008 से थी और दोनों ने आगे भी कई प्रोजेक्ट्स में साथ काम किया।
परिवार ने मांगी निजता
अनुज के अचानक निधन से उनका परिवार सदमे में है। रिपोर्ट्स के अनुसार, परिवार ने इस मुश्किल समय में निजता बनाए रखने की अपील की है। अभिनेता के निधन की खबर सामने आने के बाद उनके प्रशंसक और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
कम उम्र में अनुज का इस तरह चले जाना उनके परिवार, दोस्तों और चाहने वालों के लिए बड़ा झटका है।