नई दिल्ली, 2 नवंबर 2026| बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने सोमवार को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर मुंबई के बांद्रा स्थित उनके मशहूर बंगले ‘मन्नत’ के बाहर प्रशंसकों की भारी भीड़ देखने को मिली। देश के अलग-अलग हिस्सों से आए फैंस आधी रात को अपने पसंदीदा अभिनेता की एक झलक पाने के लिए पहुंचे थे।
हालांकि, इस बार शाहरुख खान अपनी पुरानी परंपरा के अनुसार मन्नत की बालकनी में आकर प्रशंसकों का अभिवादन करते नजर नहीं आए। इसकी वजह उनका कुछ समय के लिए मन्नत से दूसरी जगह रहना बताया गया है।
लेकिन अभिनेता ने प्रशंसकों को निराश नहीं किया। मन्नत के बाहर प्रदर्शित एक बड़े संदेश में उनका हाथ से लिखा नोट दिखाई दिया। इसमें उन्होंने लिखा, “आप सभी की शुभकामनाओं और प्यार के लिए धन्यवाद। मैं भी आप सभी को अपना प्यार भेजता हूं।” साथ ही उन्होंने ढेर सारा प्यार और गले लगाने का संदेश दिया।
इस दौरान मन्नत को उनकी आगामी फिल्म ‘किंग’ के पोस्टर्स और संवादों से सजाया गया। फिल्म का पहला गाना ‘तू मिल जाए’ भी रिलीज किया गया। बाद में शाहरुख ने ताज होटल के बाहर मौजूद प्रशंसकों को हाथ हिलाकर और फ्लाइंग किस देकर अभिवादन किया।