बॉलीवुड को बड़ा झटका: 59 साल की उम्र में निर्देशक संजय गुप्ता का निधन,

0

मुंबई , 31 अक्टूबर 2026 | बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आई है। मशहूर फिल्म निर्देशक और निर्माता संजय गुप्ता का 30 अक्टूबर 2026 को निधन हो गया। वह 59 वर्ष के थे। संजय गुप्ता ने ऋतिक रोशन की फिल्म ‘काबिल’, संजय दत्त की ‘कांटे’ और ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया था। उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

फिल्ममेकर अशोक पंडित ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उनके निधन की पुष्टि की। उन्होंने संजय गुप्ता को शानदार कहानीकार, जिंदादिल व्यक्तित्व और जुनूनी फिल्ममेकर बताते हुए श्रद्धांजलि दी।

कांटें, काबिल, शूटआउट एट लोखंडवाला, मुंबई सागा जैसी बेहतरीन फिल्में डायरेक्ट कर चुके संजय गुप्ता का आज सुबह निधन हो गया है। डायरेक्टर ने 23 अक्टूबर को 57वां जन्मदिन मनाया था।

रिपोर्ट के अनुसार, संजय गुप्ता मुंबई के राम नगर इलाके में एक बंगले में रहते थे। 30-31 अक्टूबर की दरमियानी रात वह किचन में गिरे जिससे उनके सिर पर चोट आई। हालांकि इसकी जानकारी आज सुबह मिली। संजय गुप्ता के करीबी दोस्त और फिल्ममेकर अशोक पंडित ने एक पोस्ट कर बताया है कि उनका निधन सिर में चोट लगने से ही हुआ है। जल्द ही उनके अंतिम संस्कार से जुड़ी जानकारी साझा की जाएगी।

‘आतिश’ से शुरू हुआ था फिल्मी सफर

संजय गुप्ता ने 1994 में फिल्म ‘आतिश: फील द फायर’ से निर्देशन की शुरुआत की थी। इस फिल्म में संजय दत्त और आदित्य पंचोली मुख्य भूमिकाओं में थे। इसके बाद उन्होंने ‘राम शास्त्र’, ‘खौफ’ और ‘जंग’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया।

साल 2002 में आई फिल्म ‘कांटे’ ने उन्हें खास पहचान दिलाई। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, संजय दत्त और सुनील शेट्टी जैसे कलाकार नजर आए थे। इसके बाद ‘मुसाफिर’, ‘जिंदा’ और ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ जैसी फिल्मों से उन्होंने एक्शन और क्राइम फिल्मों के निर्देशक के तौर पर अपनी अलग पहचान बनाई।

ऋतिक रोशन के साथ बनाई थी ‘काबिल’

संजय गुप्ता ने 2017 में ऋतिक रोशन और यामी गौतम की फिल्म ‘काबिल’ का निर्देशन किया था। फिल्म में ऋतिक ने एक दृष्टिबाधित युवक का किरदार निभाया था, जो अपनी पत्नी के साथ हुई घटना के बाद न्याय पाने के लिए संघर्ष करता है।

फिल्म को दर्शकों ने पसंद किया और बॉक्स ऑफिस पर भी इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिली। इस फिल्म ने संजय गुप्ता को एक्शन और क्राइम फिल्मों से आगे अलग तरह की कहानी पेश करने वाले निर्देशक के रूप में भी पहचान दिलाई।

संजय दत्त के साथ रही खास जोड़ी

संजय गुप्ता और अभिनेता संजय दत्त की जोड़ी ने हिंदी सिनेमा को कई चर्चित फिल्में दीं। दोनों ने ‘कांटे’, ‘मुसाफिर’, ‘जिंदा’ और ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया।

संजय गुप्ता की फिल्मों में मुंबई अंडरवर्ल्ड, अपराध, बदला और एक्शन की कहानियां प्रमुखता से दिखाई देती थीं। उनकी फिल्म निर्माण शैली में स्टाइलिश एक्शन और तेज रफ्तार कहानी खास पहचान रही।

‘मुंबई सागा’ और ‘द मिरांडा ब्रदर्स’ भी रहीं चर्चा में

संजय गुप्ता ने ‘जज्बा’, ‘दस कहानियां’, ‘एसिड फैक्ट्री’, ‘शूटआउट एट वडाला’ और ‘मुंबई सागा’ जैसी फिल्मों का भी निर्देशन किया। उन्होंने निर्माता के तौर पर भी काम किया और 2001 में व्हाइट फेदर फिल्म्स नाम से अपना प्रोडक्शन बैनर शुरू किया।

उनकी हालिया फिल्मों में ‘विस्फोट’ और ‘द मिरांडा ब्रदर्स’ शामिल हैं। दशकों लंबे करियर में उन्होंने हिंदी सिनेमा में एक्शन और क्राइम फिल्मों की एक अलग शैली विकसित की।

संजय गुप्ता के निधन पर फिल्ममेकर अशोक पंडित ने सोशल मीडिया पर दुख जताया। उन्होंने लिखा कि संजय गुप्ता एक शानदार कहानीकार और जुनूनी फिल्ममेकर थे। उनका जाना फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ी क्षति है।

संजय गुप्ता के निधन से हिंदी सिनेमा ने एक ऐसे निर्देशक को खो दिया है, जिनकी फिल्मों ने एक्शन और क्राइम जॉनर में अपनी अलग पहचान बनाई थी।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.