PM-KISAN की 24वीं किस्त: 9.34 करोड़ किसानों को मिलेंगे ₹2,000

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के बनासकांठा से PM-KISAN की 24वीं किस्त जारी करेंगे। इस बार 9.34 करोड़ से अधिक पात्र किसान परिवारों के खातों में ₹2,000 की राशि ट्रांसफर की जाएगी।

0

 बनासकांठा, गुजरात , 30 अक्टूबर 2026| देशभर के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खबर है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को जारी की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के बनासकांठा जिले के भीलड़ी से इस किस्त का हस्तांतरण करेंगे।

केंद्र सरकार की आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस बार 9.34 करोड़ से अधिक पात्र किसान परिवारों के बैंक खातों में कुल ₹18,690 करोड़ से ज्यादा की राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी। इसके तहत प्रत्येक पात्र किसान को ₹2,000 की आर्थिक सहायता मिलेगी।

गौरतलब है कि PM-KISAN योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को हर साल ₹6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह रकम तीन बराबर किस्तों में यानी ₹2,000-₹2,000 करके सीधे बैंक खातों में भेजी जाती है।

हालांकि, सभी पंजीकृत किसानों को किस्त मिलना सुनिश्चित नहीं है। लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी पूरी होना जरूरी है। इसके अलावा आधार और बैंक खाते की जानकारी तथा भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन भी महत्वपूर्ण है।

किसान अपना भुगतान स्टेटस जानने के लिए योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाकर बेनिफिशियरी स्टेटस विकल्प देख सकते हैं।

इस योजना का उद्देश्य किसानों को खेती और घरेलू जरूरतों के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.