नैनीताल में आज से शुरू हुआ 11वां हिमालयन इकोज फेस्टिवल, देश-विदेश के लेखक और विशेषज्ञ होंगे शामिल

दो दिवसीय साहित्यिक और सांस्कृतिक महोत्सव में हिमालयी विरासत, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन और पर्वतीय जीवन से जुड़े मुद्दों पर होगी चर्चा।

0

नैनीताल, उत्तराखंड ,30 अक्टूबर 2026| नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल में शुक्रवार, 30 अक्टूबर से 11वें हिमालयन इकोज फेस्टिवल की शुरुआत हो गई है। यह दो दिवसीय महोत्सव मल्लीताल स्थित ऐतिहासिक एबट्सफोर्ड एस्टेट में आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य हिमालय की समृद्ध संस्कृति, साहित्य, कला और प्राकृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करना है।

इस आयोजन में भारत के अलावा नेपाल, भूटान, स्विट्जरलैंड, रूस और फ्रांस सहित कई देशों के प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं। कार्यक्रम में जलवायु परिवर्तन, पर्वतीय समुदायों की चुनौतियों, पर्यावरण संरक्षण और पहाड़ी जीवनशैली जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।

महोत्सव में लेखक अमीश त्रिपाठी, कवि सुदीप सेन, लेखिका पारो आनंद और पर्यावरणविद् पीपल बाबा सहित कई प्रमुख हस्तियां हिस्सा ले रही हैं।

कार्यक्रम के पहले दिन साहित्य, कविता, कला और पर्यावरण से जुड़े विभिन्न सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं, स्थानीय संस्कृति, पारंपरिक खानपान और पर्वतीय विरासत को भी विशेष स्थान दिया गया है।

यह महोत्सव हिमालयी संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.