दिल्ली: 51 नवविवाहित बेटियों को CM रेखा गुप्ता ने दिए ₹1-1 लाख

0

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर 2026 | दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों के पहले करवा चौथ को खास बना दिया। बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने प्रत्येक बेटी को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक और करवा चौथ किट प्रदान की। इस तरह कुल 51 लाख रुपये की सहायता दी गई। इस पहल का उद्देश्य नवविवाहित बेटियों को नई गृहस्थी की शुरुआत में आर्थिक और भावनात्मक संबल देना है।

इस दौरान सीएम ने बेटियों और उनके परिवारों से बातचीत कर उनके अनुभव भी सुने और भरोसा दिलाया कि किसी भी परेशानी या कठिन परिस्थिति में वे घबराएं नहीं, बल्कि खुलकर अपनी बात रखें। मुख्यमंत्री ने कहा, दिल्ली की हर बेटी की बड़ी बहन के रूप में मैं उसके साथ खड़ी हूं। सीएम ने कहा कि बेटियों की आत्मनिर्भरता सर्वोपरि है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बेटियों को हर हाल में सहयोग का एहसास कराया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.