नई दिल्ली, 23 अक्टूबर 2026 | दिल्ली के कई इलाकों में आने वाले दिनों में पानी की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। खबरों के मुताबिक, करीब 20 दिनों तक पानी की कमी का सामना करना पड़ सकता है, जिससे 50 से 60 लाख लोगों पर असर पड़ने की संभावना है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि पानी की किल्लत की वजह क्या है और किन इलाकों में इसका सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ सकता है।
जल बोर्ड के अफसरों के अनुसार, सोनिया विहार प्लांट से मयूर विहार, शकरपुर, लक्ष्मी नगर, पांडव नगर, कोंडली, त्रिलोकपुरी, न्यू अशोक नगर, सीलमपुर, वेलकम, जाफराबाद, दिलशाद गार्डन, शाहदरा, विवेक विहार, यमुना विहार, गोकलपुरी, करावल नगर और आसपास के क्षेत्रों में पानी सप्लाई होता है। इस प्लांट की क्षमता 140 एमजीडी है।