रणबीर कपूर की ‘रामायण’ पर मुकेश खन्ना की प्रतिक्रिया

0

नई दिल्ली, 01 अक्टूबर 2026 । रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर फिल्म ‘रामायण’ को लेकर अभिनेता मुकेश खन्ना की प्रतिक्रिया सामने आई है। मुकेश खन्ना ने फिल्म में रामायण जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक विषय को प्रस्तुत किए जाने के तरीके को लेकर सवाल उठाए हैं। उनके बयान के बाद फिल्म की कास्टिंग और प्रस्तुति को लेकर चर्चा फिर तेज हो गई है।

मुकेश खन्ना ने कहा कि फिल्म में भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम की खूबियों के बजाय एक्शन हीरो जैसा दिखाया गया है। उन्होंने रणबीर कपूर के पेड़ पर चढ़कर तीर चलाने वाले सीन पर भी सवाल उठाया।

बॉलीवुड नाउ को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, “राम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं। मुस्कुराते थे। श्री राम को सलमान खान, अमिताभ बच्चन बना दिया, रजनीकांत बना दिया।”

रणबीर कपूर निभा रहे हैं भगवान राम की भूमिका

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं। बड़े बजट और चर्चित स्टारकास्ट के कारण यह प्रोजेक्ट लंबे समय से दर्शकों के बीच चर्चा में है।

‘रामायण’ को लेकर समय-समय पर कलाकारों की भूमिकाओं, लुक और कहानी की प्रस्तुति पर सोशल मीडिया और फिल्म जगत में बहस होती रही है। मुकेश खन्ना की टिप्पणी ने इसी चर्चा को एक बार फिर सामने ला दिया है। फिल्म निर्माताओं की ओर से कहानी को किस तरह पर्दे पर पेश किया जाएगा, यह रिलीज के बाद ही पूरी तरह स्पष्ट होगा।

दर्शकों की नजर फिल्म की रिलीज पर

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता है। फिल्म में भारतीय महाकाव्य की कहानी को आधुनिक सिनेमाई तकनीक और बड़े पैमाने पर प्रस्तुत करने की तैयारी है। ऐसे में फिल्म की कहानी, किरदारों की प्रस्तुति और धार्मिक-सांस्कृतिक संदर्भों को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया महत्वपूर्ण रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.