नई दिल्ली, 28 सितंबर 2026 । दिल्ली के लोगों के लिए बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। राजधानी की 27 अनधिकृत कॉलोनियों में सड़क, गली, सीवर और जल निकासी से जुड़े काम कराए जाएंगे। दिल्ली सरकार ने इन क्षेत्रों के लिए कुल 53 विकास परियोजनाओं की शुरुआत की है। इन परियोजनाओं पर करीब ₹214.12 करोड़ खर्च किए जाएंगे। सरकार के मुताबिक इन कार्यों से लगभग 1.75 लाख लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है।
सीएम ने कहा कि सड़क, नाली, सीवेज और ड्रेनेज जैसी बुनियादी सुविधाएं हर शख्स का अधिकार है। सरकार का मकसद विकास का फायदा दिल्ली के हर इलाके और गली तक पहुंचाना है। 53 प्रोजेक्ट के तहत 1,062 सड़कों और गलियों को डेवलप किया जाएगा। साथ ही 89.82 किलोमीटर सड़क नेटवर्क और 147.69 किमी ड्रेनेज नेटवर्क बनाया जाएगा।