आजमगढ़ में ट्रिपल मर्डर की दुस्साहसिक वारदात

आजमगढ़ के अहरौला में पूजा के दौरान विवाद के बाद फायरिंग, महिला समेत तीन लोगों की मौत; डीआईजी और भारी पुलिस बल मौके पर।

0

आजमगढ़,उत्तर प्रदेश, 23 सितंबर 2026। अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में मंगलवार शाम पूजा के दौरान हुए विवाद में फायरिंग से महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में आरोपी अरविंद सिंह की पत्नी बबीता, महेंद्र पाठक निवासी पटखौली और अखिलेश मिश्रा निवासी छितौना भटौली शामिल हैं। घटना के बाद पूजा में शामिल अन्य पंडित मौके से भाग निकले।

बताया जा रहा है कि अरविंद सिंह बाजार से घर पहुंचा था। इसी दौरान पंडितों से आधार कार्ड मांगने को लेकर उसका विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर अरविंद ने घर में रखी पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी। गोली लगने से उसकी पत्नी बबीता और दोनों पंडित गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों की मौत हो गई।

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी और फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। घटना के कारणों और फायरिंग की परिस्थितियों की पड़ताल की जा रही है।

डीआईजी समेत भारी पुलिस बल मौके पर है

Leave A Reply

Your email address will not be published.