मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने उत्कर्ष नारी सम्मान, युवा स्वाभिमान एवं प्रेरणा विमर्श-2026 कार्यक्रम के समापन समारोह में की सहभागिता

उत्कर्ष नारी सम्मान, युवा स्वाभिमान एवं प्रेरणा विमर्श-2026 में सीएम योगी ने महिला सशक्तीकरण, युवा स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता पर दिया जोर

0

गौतमबुद्धनगर, उत्तर प्रदेश, 20 सितंबर 2026| उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज ग्रेटर नोएडा स्थित गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के इंडोर स्टेडियम में 19 एवं 20 सितंबर को आयोजित दो दिवसीय ‘उत्कर्ष नारी सम्मान, युवा स्वाभिमान एवं प्रेरणा विमर्श-2026’ कार्यक्रम के समापन समारोह में सहभागिता की। मा0 मुख्यमंत्री जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जी द्वारा ‘केशव संवाद’ और ‘प्रेरणा विचार’ पत्रिकाओं के 2026-27 के अंकों का विमोचन किया गया। वीडियो के माध्यम से प्रदेश की नारी और युवा शक्ति की बदलती तस्वीर प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने नारी शक्ति के सम्मान, युवाओं के स्वाभिमान एवं सशक्तीकरण, भारतीय सांस्कृतिक विरासत, रोजगार, आत्मनिर्भरता तथा विकसित भारत के निर्माण में युवाओं और महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला सशक्तीकरण, युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने तथा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान करने वाले व्यक्तियों के प्रयासों को सम्मानित एवं रेखांकित करना रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.