नई दिल्ली | 8 सितंबर 2026: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 8वें वेतन आयोग को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। आयोग की ओर से कर्मचारियों, पेंशनर्स और संबंधित संगठनों से सुझाव और मांगें लेने की प्रक्रिया जारी है। 7 और 8 सितंबर को चेन्नई में भी आयोग की consultations हुई हैं।
अब सबसे बड़ा सवाल कर्मचारियों के बीच यही है कि 8वें वेतन आयोग के बाद सैलरी में कितना इजाफा होगा। हालांकि, अभी तक सरकार या आयोग की तरफ से फाइनल फिटमेंट फैक्टर की घोषणा नहीं की गई है। सोशल मीडिया पर 2.57, 2.86 और 3.0 जैसे आंकड़ों की चर्चा हो रही है, लेकिन इन्हें अभी आधिकारिक आंकड़ा नहीं माना जा सकता।
उदाहरण के तौर पर अगर किसी कर्मचारी की मौजूदा Basic Salary ₹18,000 है और भविष्य में 2.57 का फिटमेंट फैक्टर लागू होता है, तो Basic Salary लगभग ₹46,260 हो सकती है। हालांकि, यह केवल उदाहरण है। वास्तविक वेतन आयोग की अंतिम सिफारिश और केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद ही तय होगा।
आयोग की consultations आगे भी जारी रहेंगी। ऐसे में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की नजर अब आयोग की अगली बड़ी घोषणा पर है।