SDM की कुर्सी पर विधायक की तस्वीर से गरमाई बेगूसराय की सियासत

0

पटना, 07 सितंबर2026 । बेगूसराय में SDM की कुर्सी पर विधायक के बैठने की तस्वीर सामने आने के बाद राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। इस तस्वीर को लेकर रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया के जरिए सवाल उठाए हैं। सिंगापुर से सामने आए उनके ‘फोटो अटैक’ ने बिहार की सियासत में नई बहस छेड़ दी है।

रोहिणी आचार्य का सिंगापुर से ‘फोटो अटैक’

रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से फोटो के जरिए सियासी अटैक किया है। उन्होंने एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें तेघरा SDM की कुर्सी पर भाजपा विधायक रजनीश कुमार बैठे नजर आ रहे हैं और उनके साथ ही बेगूसराय सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी मौजूद हैं। रोहिणी आचार्य ने इस पोस्ट में लिखा है कि ‘सम्राट शासन में सत्ताधारी दल के लोगों को हर नियम – कायदे के उल्लंघन की खुली छूट प्राप्त है।’

रोहिणी आचार्य का आरोप

रोहिणी आचार्य ने आरोप लगाया कि ‘भाजपा विधायक की ऐसी मनमानी से यह स्पष्ट है कि सम्राट सरकार के शासनकाल में बिहार में प्रशासनिक तंत्र पर राजनीतिक दबाव हावी है और सत्ताधारी दल के लोगों को हर नियम – कायदे – प्रोटोकॉल के उल्लंघन की खुली छूट प्राप्त है।’ कुल मिलाकर इस फोटो के जरिए रोहिणी आचार्य ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर फिर से आरोपों की झड़ी लगाई है।

तस्वीर के जरिए प्रशासनिक व्यवस्था और जनप्रतिनिधियों के आचरण को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। SDM जैसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक पद से जुड़ी कुर्सी पर विधायक के बैठने को लेकर राजनीतिक दलों के बीच बयानबाजी शुरू हो सकती है। वहीं, तस्वीर किस परिस्थिति में ली गई और उस समय वहां क्या पूरा घटनाक्रम था, यह भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

रोहिणी आचार्य के इस कदम को बिहार की राजनीति में सियासी संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर तस्वीर के सामने आने के बाद समर्थकों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं के बीच भी इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है।

अब निगाहें संबंधित विधायक और प्रशासन की प्रतिक्रिया पर हैं। तस्वीर को लेकर उठे सवालों पर उनका पक्ष सामने आने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल एक तस्वीर ने बेगूसराय से लेकर बिहार की सियासत तक हलचल बढ़ा दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.