81 गेंदों में 92 रन ठोककर वैभव सूर्यवंशी ने मचाया धमाल

शतक से चूके लेकिन 57 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

0

नई दिल्ली, दलीप ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सेंट्रल जोन के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 81 गेंदों में 92 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 7 छक्के लगाए और 113 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। हालांकि, वह अपने पहले प्रथम श्रेणी शतक से महज 8 रन दूर रह गए।

दलीप ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल ईस्ट जोन और सेंट्रल जोन के बीच बेंगलुरु में खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन सेंट्रल जोन की टीम 266 रन बनाकर आउट हो गई थी। मैच के दूसरे दिन ईस्ट जोन की टीम बैटिंग कर रही है।

सूर्यवंशी ने 42 बॉल पर अर्धशतक लगाया

सूर्यवंशी ने पारी की शुरुआत करते हएु 42 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने हाल ही में भारत के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले सारांश जैन की गेंद पर छक्का लगाते हुए हाफ सेंचुरी पूरी की। वैभव ने अर्धशतक तक पहुंचने के लिए 38 रन बाउंड्री से बटोरे जिसमें 5 चौके और तीन छक्के शामिल थे। सूर्यवंशी को हर्ष दुबे ने आउट किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.