दिल्ली सरकार ने कूड़े के पहाड़ हटाने का वादा तेज किया,

216 लाख मीट्रिक टन कचरा हटाकर 100 एकड़ जमीन कराई मुक्त

0

नई दिल्ली, 31 अगस्त 2026 ।  दिल्ली सरकार ने चुनाव के दौरान राजधानी से कूड़े के तीनों पहाड़ हटाने के अपने वादे को तेजी से पूरा करने का दावा किया है। सरकार के मुताबिक, ओखला, भलस्वा और गाजीपुर लैंडफिल साइट से अब तक करीब 216 लाख मीट्रिक टन कचरे का निस्तारण किया जा चुका है, जिससे लगभग 100 एकड़ जमीन खाली कराकर दोबारा उपयोग के लिए हासिल की गई है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अनुसार, ओखला लैंडफिल से करीब 70 लाख मीट्रिक टन कचरा हटाकर लगभग 35 एकड़ जमीन मुक्त हुई है। सबसे ज्यादा सफाई का काम नॉर्थ दिल्ली के भलस्वा में हुआ है, जहां 1 करोड़ टन कचरे का निपटान किया गया और 45 एकड़ जमीन वापस हासिल की गई। इसके बाद साउथ दिल्ली का ओखला (70 लाख टन और 35 एकड़) और ईस्ट दिल्ली का गाजीपुर (44 लाख टन और 20 एकड़) का नंबर आता है।

सरकार ने दो और लैंडफिल को खत्म करने के लिए दिसंबर की डेडलाइन तय की

सरकार ने भलस्वा और ओखला लैंडफिल को पूरी तरह खत्म करने के लिए इस दिसंबर की डेडलाइन तय की है, जबकि गाजीपुर के लिए डेडलाइन दिसंबर 2027 है। हालांकि, शहर में पहले भी ऐसे लक्ष्य तय किए गए हैं और डेडलाइन पूरी नहीं हो पाई हैं। ओखला के लिए लक्ष्य को कई बार आगे बढ़ाया जा चुका है, जिसमें इस साल पांचवीं बार बदलाव भी शामिल है।

सरकार का कहना है कि लैंडफिल से निकले कचरे का इस्तेमाल सड़कों के नीचे बेस बनाने जैसे निर्माण कार्यों में भी किया जा रहा है। इसके अलावा दिल्ली में चार नए वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट लगाने की योजना है, जिससे भविष्य में कचरे के नए पहाड़ बनने से रोकने में मदद मिलने की उम्मीद है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.