पटना, 29 अगस्त 2026 । रक्षाबंधन के मौके पर लालू प्रसाद यादव का परिवार एक साथ नजर आया, लेकिन फैमिली फोटो में उनकी बेटी रोहिणी आचार्य की गैरमौजूदगी ने चर्चा छेड़ दी। सामने आई रिपोर्टों के मुताबिक, रोहिणी सिंगापुर में रहती हैं और इसी वजह से वह इस पारिवारिक आयोजन में शामिल नहीं हो सकीं।
नई दिल्ली में लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के नौ में से आठ बच्चे रक्षाबंधन मनाने के लिए एक साथ आए। इस दौरान बहनों ने तेजस्वी और तेज प्रताप को राखी बांधी और उत्सव की तस्वीरें भी सामने आईं। हालांकि, नौ सदस्यों वाले इस बड़े परिवार के एकजुट होने के बावजूद रोहिणी आचार्य न होना राजनीतिक गलियारों में उत्सुकता का कारण बन गया। रोहिणी आचार्य ने ही अपने पिता लालू यादव को किडनी डोनेट किया है। चेकअप के लिए अक्सर लालू यादव अपनी बेटी रेहिणी के पास जाते भी हैं। मगर, फैमिली फोटो में वो नहीं दिखीं। ना ही राखी की किसी भाई-बहन को बधाई दीं।