गुरुग्राम में 60 MM बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, घर से काम करने की सलाह

0

गुरुग्राम , 08 अगस्त 2026 । गुरुग्राम में लगातार हो रही बारिश ने एक बार फिर शहर की व्यवस्थाओं की परीक्षा ले ली है। 7 अगस्त को जिले में 60 मिमी बारिश दर्ज होने के बाद जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने कॉरपोरेट कार्यालयों और निजी संस्थानों को कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम की सुविधा देने की सलाह दी है। प्रशासन का उद्देश्य सड़कों पर वाहनों का दबाव कम करना और बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत एवं मरम्मत कार्य को सुचारु रखना है।

गुरुग्राम में बिगड़े हैं हालात

राजधानी दिल्ली से लगे हुए गुरुग्राम में आधा हिस्सा काफी नया और आधा हिस्स पुराना है। दोनों भागों में कई स्थानों पर जलभराव और ट्रैफिक जाम की आशंका है। इसलिए कॉरपोरेट कार्यालयों एवं निजी संस्थानों को कर्मचारियों को 8 अगस्त को भी घर से काम करने के लिए प्रोत्साहित करने की सलाह दी गई है। गुरुग्राम नगर निगम के द्वारा जल निकासी, मरम्मत और ट्रैफिक सुचारू रूप से दौड़ाने के कदम उठाए जा रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

60 MM बारिश से बिगड़े हालात

गुरुग्राम में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश का दौर जारी है। भारी बारिश के कारण कई प्रमुख सड़कों पर पानी भर गया और यातायात प्रभावित हुआ। जलभराव के चलते लोगों को दफ्तर आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

इससे पहले भी जिले में भारी बारिश के बाद प्रशासन ने कॉरपोरेट कंपनियों और निजी संस्थानों से कर्मचारियों को घर से काम करने की सुविधा देने की अपील की थी।

घर से काम करने की सलाह क्यों दी गई?

जिला प्रशासन का कहना है कि बारिश के दौरान अनावश्यक रूप से वाहनों की आवाजाही कम होने से ट्रैफिक व्यवस्था संभालने में मदद मिलेगी। साथ ही सड़क, जल निकासी और अन्य जरूरी सेवाओं से जुड़ी एजेंसियां प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से काम कर सकेंगी।

गुरुग्राम पुलिस ने भी खराब मौसम और जलभराव की स्थिति में लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

IMD का अलर्ट, अभी और बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR समेत आसपास के क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान जताया है। गुरुग्राम में लगातार बारिश के कारण प्रशासन और पुलिस को विशेष सतर्कता बरतनी पड़ रही है। 8 अगस्त को गुरुग्राम के लिए IMD की ओर से रेड अलर्ट की जानकारी भी सामने आई है।

ऐसे में लोगों को मौसम विभाग और जिला प्रशासन की एडवाइजरी पर नजर रखने तथा जलभराव वाले रास्तों से बचने की सलाह दी गई है।

ट्रैफिक पर भी बारिश का असर

बारिश के बाद गुरुग्राम की कई प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक की रफ्तार प्रभावित हुई है। जलभराव और वाहनों की धीमी आवाजाही के कारण लंबे जाम की स्थिति बनी। दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे सहित कई प्रमुख मार्गों पर बारिश का असर देखने को मिला।

Leave A Reply

Your email address will not be published.