फिल्म ‘साहिया’ की सेंसर प्रक्रिया पर उठा विवाद

प्रमाणन प्रक्रिया और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर छिड़ी बहस

0

नई दिल्ली, 01 अगस्त 2026 । फिल्म ‘साहिया’ की सेंसर प्रक्रिया को लेकर विवाद गहरा गया है। फिल्म के निर्माताओं और संबंधित पक्षों ने आरोप लगाया है कि प्रमाणन (सेंसर) प्रक्रिया के दौरान कुछ आपत्तियों और सुझावों को लेकर मतभेद सामने आए हैं। इस घटनाक्रम के बाद फिल्म प्रमाणन की प्रक्रिया, रचनात्मक अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और नियामकीय मानकों को लेकर नई बहस शुरू हो गई है।

बता दें कि फिल्म ‘साहिया’ की शूटिंग झारखंड के नेतरहाट क्षेत्र में की गई है। फिल्म में नीरज काबी, शांतनु माहेश्वरी और रिंकू राजगुरु मुख्य भूमिकाओं में हैं। वहीं, संगीत में सोना मोहपात्रा, जावेद अली, रिचा शर्मा, कृष्णा बेउरा और स्वानंद किरकिरे ने अपनी आवाज दी है। फिल्म के गीत समीर अंजन और स्वानंद किरकिरे ने लिखे हैं।

उन्होंने कहा कि स्क्रीनिंग के दौरान यह बताया गया कि फिल्म में नक्सलवाद की पृष्ठभूमि होने के कारण इसे रिव्यू कमेटी के पास भेजा जाएगा। वहीं, संजय शर्मा का कहना है कि ‘साहिया’ नक्सलवाद पर आधारित फिल्म नहीं है, बल्कि जंगल की पृष्ठभूमि में बुनी गई एक पारिवारिक और मानवीय प्रेम कहानी है। फिल्म में किसी भी प्रकार की हिंसक विचारधारा या नक्सलवाद का समर्थन अथवा प्रचार नहीं किया गया है।

बताया जा रहा है कि फिल्म के कुछ दृश्यों, संवादों या विषयवस्तु पर आपत्तियां दर्ज की गई हैं, जिसके चलते प्रमाणन प्रक्रिया अपेक्षा से अधिक समय ले रही है। हालांकि, संबंधित अधिकारियों की ओर से प्रक्रिया को निर्धारित नियमों और दिशा-निर्देशों के अनुरूप बताया जा रहा है। अंतिम निर्णय प्रमाणन से जुड़े सभी औपचारिक चरण पूरे होने के बाद ही लिया जाएगा।

फिल्म उद्योग से जुड़े कई लोगों का मानना है कि रचनात्मक स्वतंत्रता और सामाजिक संवेदनशीलता के बीच संतुलन बनाए रखना आवश्यक है। वहीं दूसरी ओर, नियामकीय संस्थाओं का कहना है कि उनका उद्देश्य केवल लागू नियमों और कानूनी प्रावधानों के अनुसार फिल्मों का परीक्षण करना है, ताकि सार्वजनिक प्रदर्शन से पहले आवश्यक मानकों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।

फिलहाल फिल्म ‘साहिया’ की प्रमाणन प्रक्रिया जारी है और सभी पक्ष अपने-अपने तर्क रख रहे हैं। आगे आने वाले निर्णय के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि फिल्म बिना बदलाव के रिलीज होगी या इसमें संशोधन के बाद प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.