मुख्यमंत्री सेहत योजना से मिली नई जिंदगी, 700 ग्राम वजन की समयपूर्व जन्मी बच्ची का सफल इलाज

0

चंडीगढ़, 01 अगस्त 2026 । पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए जीवनदायिनी साबित हुई। इस योजना के तहत जन्म के समय मात्र 700 ग्राम वजन वाली एक समयपूर्व (प्रीमैच्योर) बच्ची का सफल इलाज कर उसकी जान बचाई गई। अत्यंत कम वजन और समय से पहले जन्म लेने के कारण बच्ची की स्थिति बेहद नाजुक थी, लेकिन विशेषज्ञ डॉक्टरों की सतत निगरानी और आधुनिक नवजात चिकित्सा सुविधाओं की बदौलत उसे नया जीवन मिला।

पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ बलबीर सिंह ने कहा कि यह मामला दर्शाता है कि मुख्यमंत्री सेहत योजना हर परिवार को उपचार के ख़र्च की चिंता किए बिना गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी परिवार को जीवन बचाने और इलाज के लिए पैसे जुटाने के बीच चुनाव करने के लिए मजबूर नहीं होना चाहिए। हर माँ सुरक्षित प्रसव की हकदार है और हर नवजात को जीवन की लड़ाई लड़ने का पूरा अवसर मिलना चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.