श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, सरांश जैन को पहली बार मौका; जडेजा की वापसी

0

नई दिल्ली, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने श्रीलंका दौरे पर होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान शुभमन गिल को सौंपी गई है, जबकि केएल राहुल उपकप्तान होंगे। इस दौरे के लिए अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की वापसी हुई है, वहीं मध्य प्रदेश के ऑफ स्पिन ऑलराउंडर सरांश जैन को पहली बार टेस्ट टीम में जगह मिली है।

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन को टीम में रखा गया है लेकिन उनका खेलना या ना खेलना फिटनेस पर निर्भर करेगा। नीतीश कुमार रेड्डी अनफिट होने के कारण टीम में नहीं चुने गए हैं। वाशिंगटन सुंदर हैमस्ट्रिंग के चलते पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं। दो मैचों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से गॉल में शुरू होगी।

सीरीज से पहले भारतीय टीम 7 अगस्त से कोलंबो में चार दिवसीय अभ्यास मैच भी खेलेगी। BCCI ने बताया है कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और बल्लेबाज साई सुदर्शन की उपलब्धता फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगी। वहीं वॉशिंगटन सुंदर पहले टेस्ट के लिए चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे।

भारत की टेस्ट टीम

  • शुभमन गिल (कप्तान)
  • केएल राहुल (उपकप्तान)
  • यशस्वी जायसवाल
  • ऋषभ पंत (विकेटकीपर)
  • साई सुदर्शन*
  • ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)
  • रविंद्र जडेजा
  • कुलदीप यादव
  • मानव सुथार
  • जसप्रीत बुमराह*
  • मोहम्मद सिराज
  • प्रसिद्ध कृष्णा
  • गुरनूर बरार
  • देवदत्त पडिक्कल
  • सरांश जैन

* फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन।

पहला टेस्ट 15 से 19 अगस्त तक गॉल में खेला जाएगा, जबकि दूसरा और अंतिम टेस्ट 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो में होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.