जंतर-मंतर हिंसा पर पुलिस अधिकारियों का दावा, बोले- भीड़ हमला करने के इरादे से आई थी

0

नई दिल्ली, 24  जुलाई 2026 । दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुई हिंसक झड़प के बाद घायल पुलिस अधिकारियों ने घटना को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान हालात अचानक बिगड़ गए और भीड़ ने हिंसक रूप अपनाते हुए पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। कुछ अधिकारियों ने दावा किया कि भीड़ का इरादा केवल विरोध प्रदर्शन करना नहीं, बल्कि पुलिसकर्मियों को गंभीर नुकसान पहुंचाना था।

इंस्पेक्टर नंद किशोर सिंह ने बताया कि बुधवार रात करीब 8:15 बजे उनकी नाइट ड्यूटी थी। वह जंतर मंतर पहुंचने के लिए हनुमान मंदिर रोड पर कार खड़ी कर पैदल संसद मार्ग की ओर जा रहे थे। इसी दौरान भीड़ ने उन्हें घेर लिया। उन्होंने बताया कि शुरुआत में उन्हें लगा कि सामने छात्र है और वह आसानी से निकल जाएंगे, लेकिन कुछ कदम आगे बढ़ते ही स्थिति बदल गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.