मसूरी में भारी बारिश से मची तबाही, जेपी बैंड के पास मलबा गिरने से दहशत

0

मसूरी , 21  जुलाई 2026 । उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मसूरी में भारी बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण जेपी बैंड क्षेत्र के पास मलबा गिरने की घटना सामने आई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। अचानक पहाड़ी से आए मलबे की चपेट में आने से एक परिवार खतरे में पड़ गया, लेकिन समय रहते बचाव होने से बड़ा हादसा टल गया।

रविवार देर रात हुई तेज बारिश के दौरान जेपी बैंड के पास पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और पत्थर नीचे आ गए। यह मलबा सीधे पीडब्ल्यूडी आवासों तक पहुंच गया, जिससे कई कमरों और घरों में मलबा घुस गया। घरों में रखा फर्नीचर, बिस्तर, इलेक्ट्रॉनिक सामान, कपड़े और दैनिक उपयोग की वस्तुएं पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

घर में मलबा घुसने से अफरा-तफरी

जिस समय यह घटना हुई, उस दौरान एक ही परिवार के पांच बच्चे और दंपति घर के अंदर मौजूद थे। अचानक घर में मलबा घुसने से अफरा-तफरी मच गई। परिवार के सदस्यों ने किसी तरह घर से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि कुछ मिनट और देरी हो जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.